इटावा औरैया, मार्च 10 -- बकेवर। महेवा-अछल्दा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे टड़वा के पास बाइक और जुगाड़ गाड़ी में टक्कर हो गई, जिसमें दंपति घायल हो गए। औरैया के थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम भैंसोल निवासी सीपू अपनी पत्नी प्रियंका के साथ बाइक से इटावा दवा लेने जा रहे थे। जब वे टड़वा स्माइलपुर के पास पहुंचे, तभी महेवा की ओर से आ रही जुगाड़ गाड़ी में लगी ठेली उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि जुगाड़ गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जुगाड़ गाड़ी चालक युवक फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने जा रहा था। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.