मऊ, फरवरी 24 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर हाइवे मार्ग पर मंगलवार की देर शाम को बाइक और चार पहिया वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार पचास वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दी। वहीं टक्कर मारने के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय थाना सरायलखंसी क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली निवासी 50 वर्षीय शिवमुनि चौहान मंगलवार की शाम को बाजार से वापस होकर वाराणसी-गोरखपुर हाईवे से आ रहा था। इसी दौरान भिखमपुर-मिश्रौली सलहाबाद फोरलेन मार्ग के गोंठा ओवरब्रिज के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.