प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज-पट्टी मार्ग के लच्छीपुर बाजार के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लच्छीपुर निवासी 35 वर्षीय संतोष प्रजापति अपनी दुकान बंदकर लच्छीपुर बाजार की ओर जा रहा था। बाजार के पास वह दाहिनी ओर मुड़ गया। उसी दौरान पट्टी की तरफ से तेज रफ्तार में कार आ रही थी। कार चालक बाइक सवार को बचाने के लिए बिजली के पोल में टक्कर मार दी, लेकिन कार की चपेट में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल को ट्रामा सेंटर लेकर आए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव कार को थाने भिजवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.