दुमका, जून 5 -- काठीकुंड/प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना क्षेत्र में बुधवार को देर रात को खैरबनी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार दो व्यक्ति और कार सवार तीनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सनमत कल्याण अस्पताल लाया गया। जहां बाईक सवार मनोज शाह की इलाज के दौरान मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार मनोज शाह दुमका रसिकपुर के रहने वाले थे। वह डीलर का काम करते थे, प्रतिदिन अपने काम के लिए पाकुड़िया जाते थे,बुधवार को अपना डीलर का काम खत्म करके अपने घर दुमका की और लौट रहे थे,तो काठीकुंड थाना क्षेत्र खैरबनी गांव के पास एक तेज रफ्तार दुमका की ओर से आ रही वाईट कलर की स्विफ्ट कार JH10AP5191 ने बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।एक की मौत हो गई,वही टक्कर इतना जोरद...