बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, कार चालक फरार
बिजनौर, जून 3 -- हल्दौर। बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर गांव फाजलपुर ढांकी के समीप मंगलवार को बाइक और कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम सोतखेड़ी निवासी जकीर (48) पुत्र खलील अपनी बाइक से किसी कार्य से जाने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब वह बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर गांव फाजलपुर ढांकी के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जकीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.