लखीमपुरखीरी, मई 3 -- बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। घायल डाक्टर को परिजन लखीमपुर ले गए। मझगईं थाना क्षेत्र के तिकोना फॉर्म गांव के निवासी डॉ. रंजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह शनिवार को अपनी बाइक से सलीमाबाद की ओर से बम्हनपुर आ रहे थे। तभी बम्हनपुर की ओर से आ रही होंडा सिटी कार से उनकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। कार चालक की पहचान पलिया कोतवाली के पटिहन गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई। हादसे में डॉ. रंजीत सिंह को काफी चोटें आईं। घरवाले उन्हें लखीमपुर अस्पताल ले गए जहां उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...