फिरोजाबाद, मार्च 20 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव को विच्छेदन ग्रह में रखवा दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना रामगढ़ के अंबे नगर निवासी 26 वर्षीय राहुल पुत्र श्रीपाल शुक्रवार दोपहर बाइक से अपने रिश्तेदारी में भोले नगर जा रहा था। राजपूत कॉलोनी के समीप तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गिर गया। बाद में वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। हादसे का पता चलते ही उसके परिजन भी वहां पर पहुंच गए। उसका बहनोई अर्जुन सिंह उसे उपचार को जिला अस्पताल सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.