लखीसराय, अप्रैल 30 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। लखीसराय - हलसी मुख्य मार्ग पर गिद्धा एवं कोली गांव के बीच मुख्य सड़क पर बाइक व सीएनजी ऑटो के बीच हुई भिडंत में बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रेफर करने की तैयारी चल रही है। घटना बुधवार की शाम करीब 6:42 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। घटना में मृतक जमुई जिला के लछुआड़ फतेहपुर निवासी संदीप महतो के पुत्र कौशल कुमार 19 वर्ष एवं शेखपुरा जिला के बरबीधा निवासी सोहरायन महतो 45 वर्ष है। जबकि घायल राता गांव का रहने वाला सोफेंद्र महतो के 25 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया जहां प्रारंभिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.