हरदोई, मार्च 23 -- टड़ियावां। कस्बा गोपामऊ के मोहल्ला उत्तरी फर्राश की निवासी जीनत ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले जावेद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसके पति जावेद, देवर जुनैद, सास रुकसाना, ननद कुलशुम व चचेरी ननद असरा और रुबीना व मइया ससुर नईम उसके मां और पिता के दिए हुए दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि उससे आरोपित ससुराल वाले अब बाइक और एक लाख नकदी की डिमांड कर रहे है। उसका कहना है कि डिमांड पूरी नहीं करने पर आरोपितों ने उसको 20 मार्च की दोपहर मारपीट कर घर से बेघर कर दिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.