चतरा, मार्च 12 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि हंटरगंज के चतरा डोभी मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह गांव के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि एक बाइक और ई रिक्शा में टक्कर होने के कारण ई रिक्शा पलट गया और उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में गया जिले के कुजाप गांव के राजेश शर्मा और भोंदल गांव के संतोष शामिल हैं। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों के पैर में गंभीर फ्रैक्चर रहने के कारण गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों द्वारा बताया गया सभी भोंदल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद गया जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.