बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, युवक की गई जान
गाजीपुर, मई 19 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हाईवे पर कुंडेसर -शेरपुर मोड़ के पास मालवाहक ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक अवथहीं निवासी 24 वर्षीय मृत्युंजय राय उर्फ गोलू की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अवथहीं निवासी कमलेश राय उर्फ मुन्ना श्रीलंका में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनको एक बेटा मृत्युंजय राय उर्फ गोलू और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा अविवाहित था। मृत्युंजय राय मां लालिमा देवी के साथ गाजीपुर के फूलनपुर स्थित अपने निजी मकान में रहता था। मृत्युंजय राय (गोलू ) मार्केटिंग में कुछ दिनों से फिल्डवर्क का कार्य करते थे। मंगलवार की सुबह बाइक से मृत्युंजय अपने साथी गाजीपुर के ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.