रुडकी, मई 3 -- कलियर, संवाददाता। कांवड़ पटरी मार्ग पर मेंहवड़ और कलियर के बीच बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बुधवार को बहादराबाद निवासी दिलशाद अपनी बाइक से कांवड़ पटरी मार्ग से अपने घर लौट रहा था। वह मेंहवड़ और कलियर के बीच पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दिलशाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। ई-रिक्शा चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। लिस ने लोगों से घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.