उरई, अप्रैल 23 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर में बुधवार रात बाइक और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक तथा ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।ग्राम रियाँ बामौर निवासी उदित सिंह 25 वर्ष पुत्र विनोद अपने दोस्त की बारात में गुरसरांय गए थे। उनके साथ मोटरसाइकिल पर बाबू भी सवार थे। दोनों युवक बारात से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोंच तहसील के तीतरा खलीलपुर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहा ई-रिक्शा अचानक लहराने लगा और बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा चालक भी दुर्घटना में घायल हो गया। स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.