रुडकी, फरवरी 14 -- कलियर। क्षेत्र के इमलीखेड़ा और मोहम्मदपुर पांडा के बीच बाइक सवार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है। शनिवार को दरियापुर निवासी राजकुमार अपनी बाइक से सवार होकर रुड़की से अपने घर वापस लौट था। जैसे ही वह इमलीखेड़ा-मोहम्मदपुर पांडा के बीच पहुंचा तो सामने से आ रही ई-रिक्शा चालक ने ओवरटेक कर बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार राजकुमार घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.