औरैया, फरवरी 26 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के वैबाह गांव से निकलकर इटावा को कन्नौज से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 91अ पर नगला कमले के पास मंगलवार को मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर दूर तक घिसट गई और ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के थाना कुदरकोट क्षेत्र स्थित मुरादपुर खास निवासी हरी सिंह का पुत्र मनोज कुमार अपने साथी 40 वर्षीय कल्लू पुत्र मुस्तफा निवासी कुदरकोट के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ई-रिक्शा चालक 32 वर्षीय सत्यराम पुत्र श्रीकृष्ण निवासी नगला पिथी, भरथना, जनपद इटावा से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.