बाइक और ईको की भिड़ंत में चार घायल
फिरोजाबाद, मार्च 16 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव हरगनपुर के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के ओवर ब्रिज के नीचे ईको, बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवकों के साथ कार सवार घायल हो गया। ईको सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। सौरभ पुत्र भूरी सिंह निवासी सहसपुर, विपिन पुत्र होरी लाल बाकलपुर, अनिरुद्ध पुत्र रामसुंदर निवासी कलहरी जसराना बाइक से फिरोजाबाद की ओर आ रहे थे। जब उनकी बाइक हरगनपुर गांव के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के अंडर ब्रिज के पास पहुंची ही थी कि तभी सहसपुर की ओर से जा रही ईको कार से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने ईको चालक वीरेंद्र पुत्र शिवचरण निवासी जैनमाई सहित चारों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.