फिरोजाबाद, मई 16 -- शिकोहाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बाइक ऑटो की भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रेम चंद्र पुत्र श्याम सिंह निवासी कसौली बरनाहल मैनपुरी, अपने पिता श्याम सिंह, करण सिंह पुत्र बादाम सिंह के साथ बाइक से कही जा रहे थे। जब उनकी बाइक थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पहुंची ही थी कि तभी उसकी बाइक में ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं एटा चौराहा पर भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। संत राम पुत्र मुन्ना निवासी राठ जलालपुर जिला ह...