बाइक-ऑटो की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौत
गुमला, जून 22 -- डुमरी प्रतिनिधि । डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह चौक के समीप सोमवार रात करीब आठ बाइक और ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरी प्रखंड के अस्ता निवासी नरेश कुजूर (45 वर्ष) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार नरेश कुजूर बाइक से डुमरी से अपने गांव अस्ता लौट रहे थे। इसी दौरान चैनपुर की ओर से आ रहे ऑटो से उसकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- 13 वीं फाइल जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि मृतक के सिर में गंभीर चोट लगी थी,जबड़ा टूट गया था और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.