गंगापार, मई 2 -- लखनपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक-ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार आशीष कुमार निवासी समहन को चोटें आई। पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर इस घटना की जानकारी पर क्रिटिकल कॉरिडोर के उप निरीक्षक सचिन गुप्ता टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उपनिरीक्षक ने बताया कि आशीष कुमार सुबह अपने मामा के घर उरुवा गया था, वहां से घर के लिए चला तो पेट्रोल पंप लखनपुर के सामने सीएनजी लेने जा रहे ऑटो से टकराकर चोटहिल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.