बाइक एवं थ्री व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मुरादाबाद, मई 26 -- डिलारी। नगर पंचायत ढकिया के प्रधान बैंक्वेट के पास मंगलवार सुबह बाइक और थ्री व्हीलर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नगर पंचायत ढकिया जट निवासी साहजमा पुत्र मोहम्मद हनीफ उम्र 30 वर्ष अपनी बाइक से किसी कार्य से मंगलवार सुबह 10:00 जा रहा था। प्रधान बैंक्वेट हॉल के निकट तेज गति से आ रहे थ्री व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों ने किसी तरह निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन तब तक बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया, घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों को समझा बुझाकर भीड़ को शांत किया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.