बाइक एवं टोटो की टक्कर में बाइक सवार घायल
हाजीपुर, मई 11 -- वैशाली। सं.सू. लालगंज-जतकौली मुख्यमार्ग के वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरना पोखर पर सोमवार की देर शाम करीब 06:00 बजे बाईक एवं टोटो की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में बाईक सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंस से इलाज के लिए हाजीपुर भेजा गया। घायल युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कथाइयां थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी अविनाश सिंह के रूप में हुई है। जो वैशाली थाना क्षेत्र के मतैया गांव निवासी स्व. अनिल सिंह का दामाद है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा कि अविनाश जतकौली के तरफ से बाईक से आ रहा था, जबकि टोटो लालगंज से जतकौली की तरफ जा रहा था। घटना के बाद टोटो चालक टोटो छोड़कर फरार हो गया। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि घटना के बाद बाईक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा जिसके शरीर से काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.