मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर पंचायत भवन पर गुरुवार को ई-रिक्शा और एक बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सभी का हालत गंभीर है। हादसे में ई-रिक्शा और बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में विजय छपरा के जीरा देवी, भीखनपुर के ई-रिक्शा चालक नारायण पंडित, बाइक सवार हर्ष कुमार व सन्नी कुमार हैं। मेडिकल पुलिस ने बताया सड़क हादसे में घायल से पूछताछ की गई है। अभी किसी का बयान दर्ज नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.