एटा, मार्च 18 -- दाऊदगंज मोड़ बाइक सवार और ई-रिक्शा की आपस में भिडंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। थाना अलीगंज के गांव झकरई निवासी बृजकिशोर, भवनेश अलीगंज बाजार से मंगलवार को सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। दाऊदगंज मोड़ पर पहुंचे वही पर बाइक ई-रिक्शा में जा घुसी। ई-रिक्शा सवार सत्यभान, नीतेश, चालक शिशुपाल निवासी अलीगंज बैठे हुए थे। हादसें में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दो की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया है। भवनेश, बृजकिशाोर के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.