गंगापार, जनवरी 21 -- पति संग बाइक से मायके जा रही महिला बाइक के अनियंत्रित होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गई। सीएचसी ले आने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहसों क्षेत्र के मलाका गांव निवासिनी 55 वर्षीय निर्मला देवी बुधवार शाम साढ़े पांच बजे अपने पति हरिश्चंद्र के साथ बाइक से जनपद जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत कोंदहूं गांव जा रही थी। जैसे ही ये लोग फूलपुर कोतवाली अंतर्गत प्रयागराज गोरखपुर राजमार्ग के अरवासी मय बहादुरगढ़ गांव के सामने पहुंचे थे कि दूसरी गाड़ी से पास लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गई। जिससे पति पत्नी दोनों घायल हो गये। गंभीर घायलावस्था में पत्नी को सीएचसी फूलपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.