बाइक अनियंत्रित होने से गिरे मां बेटे, ट्रक ने कुचला
फतेहपुर, मई 9 -- हुसैनगंज। हथगाम-हुसैनगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के बहावलपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार मां की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक बेटा और साथ में बैठा मासूम घायल हो गए। घायलों की स्थित खतरे से बाहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। नौगांव निवासी 18 वर्षीय सतेंद्र कुमार अपनी 45 वर्षीय मां सुमित्रा देवी और चार वर्षीय भतीजे शिवा पुत्र अर्जुन के साथ कंसाही थाना बकेवर बाइक से जा रहा था। बहावलपुर के पास ऑटो सर्विस सेंटर के सामने बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। पीछे से आ रहे ट्रक ने सुमित्रा देवी को कुचल दिया। सुमित्रा की मौके पर मौत हो गई। वहीं वहीं मासूम सिवा और सतेंद्र भी मामूली घायल हुए। घायलों को सीएचसी भेजा गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी आलोक पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.