गोड्डा, अप्रैल 28 -- मंगलवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी (60 वर्ष) पति स्वर्गीय सुधीर उरांव के रूप में हुई। जबकि दोनों घायल बच्चों की पहचान अंकुश कुमार (7 वर्ष) और कार्तिक कुमार (5 वर्ष) पिता सिकंदर उरांव, ग्राम नंदलालपुर, थाना कहलगांव, जिला भागलपुर के रूप में हुई। घायल दोनों बच्चे मृत महिला के पोते हैं। घटना के बाद बाइक चालक जो मृतका का पुत्र और बच्चों का चाचा बताया जा रहा है, मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी ली तथा घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया।जहां ऑन ड्यूटी च...