काशीपुर, फरवरी 28 -- काशीपुर, संवाददाता। बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक मदरसा शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा के ग्राम दुल्हापुर निवासी 40 वर्षीय मो. नईम पुत्र मोहम्मद यूनुस रामनगर स्थित एक मदरसा में पढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली कुंडा क्षेत्र के भरतपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.