बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, दो किशोर की मौत एक गंभीर
भागलपुर, मार्च 30 -- रसलपुर थाना क्षेत्र के त्रिमुहान-मोहनपुर पथ पर खड़हरा मोड़ के पास शनिवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर एकचारी गांव के मोड़ से रसलपुर थाना की ओर जा रहे थे। थाना से पहले बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी आपस में मित्र थे और उनकी उम्र करीब 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है।मृतकों की पहचान रसलपुर गांव निवासी सुभाष मंडल के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार और बांका जिले के चांदन कटोरिया निवासी रवि मेहतर के 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक अपनी नानी के घर मेला देखने आया था। वहीं घायल की पहचान रसलपुर निवासी विजय मंडल के पुत्र शिवम कुमार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.