लखीमपुरखीरी, जनवरी 20 -- पड़रिया तुला। लखीमपुर-भीरा राज्यमार्ग पर मलूकापुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार की शाम भीरा थाना क्षेत्र के सोनारीपुर निवासी मुन्नू गिरी की तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे बाईक सवार मुन्नू गिरी को गम्भीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पड़रिया पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी सोहित व मुख्य आरक्षी राम शंकर यादव मौके पर पहुंचकर घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से बिजुआ सीएचसी भेजवाया। घायल के परिजनों ने बताया कि मुन्नू गिरी दोपहर में पड़रिया तुला से अपने गांव सोनारीपुर लौट रहा था। तेज रफ्तार के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ने से घटना हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.