बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत
गंगापार, जून 24 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कपारी शंकरगढ़ मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।बारा क्षेत्र के ओसा निवासी 21 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र वीरेंद्र अपने मामा के लड़के सूरज निवासी झंझरा पांडेय नारीबारी थाना शंकरगढ़ के साथ बाइक से कपारी की ओर से शंकरगढ़ आ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार के चलते बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सूरज सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि प्रवीण सड़क से कुछ दूरी पर स्थित करीब तीन फीट गहरी पानी भरी नाली में जा गिरा जिसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता सेवा 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सूरज को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजवा दिया। अंधेरा होने तथा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.