बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, दंपति घायल
पीलीभीत, अगस्त 29 -- पूरनपुर। जरा के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बरेली के धर्मपुर निवासी पिंकू की तीस वर्षीय पत्नी मुस्कान समेत दंपती घायल हुए हैं। बताया गया कि दोनों बाइक से जा रहे थे। जरा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होने से दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे लोगों ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: वाहन ने बाइक में मारी ठोकर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.