बुलंदशहर, मई 25 -- सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।दिल्ली से अलीगढ़ जा रहे दोनों युवक-युवती की तेज रफ्तार बाइक गुलावठी फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई । जिसमे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली के अमृतपुरी निवासी तन्मय तथा बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी मुस्कान बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। रात सिकंदराबाद बाईपास पर गुलावठी फ्लाईओवर के निकट अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक ने दो युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए हायर...