मिर्जापुर, मई 10 -- ड्रमंडगंज/मिर्जापुर। क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव निवासी 43 वर्षीय धरणी धर पाठक उर्फ छोटे पाठक की शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के रामपुर कलां गांव में हुए सड़क हादसे में घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में मृत बाइक चालक की पत्नी और बड़े भाई की पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका कोराव के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मड़वा धनावल गांव निवासी धरणी धर पाठक शनिवार की रात बड़े भाई पुत्रवधू रंजना पत्नी सोनू पाठक की तबीयत शनिवार की रात अचानक बिगड़ गई। जिसका उपचार कराने के लिए प्रयागराज जिले के कोरांव स्थित एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे। धरणी धर अपनी बाइक पर पत्नी निर्मला और भाई की पुत्रवधू विमला देवी पत्नी मणिकांत पाठक को बैठाकर कोरांव जा रहे थे। जबकि रंजना को दूसरे...