घाटशिला, अप्रैल 7 -- डुमरिया। डुमरिया थाना क्षेत्र के बड़ा बोतला गांव के आगे गाड़ुभांगा मुसाबनी-कोयमा मुख्य सड़क पर सोमवार को बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से बाइक सवार को गंभीर चोट आई है। गंभीर रुप से घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से डुमरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार स्वर्गछिड़ा गांव के नंदराज गिरी (18 वर्ष) सोमवार को किसी मेहमान के घर चाकड़ी गांव गए थे। घर वापसी के क्रम में मुसाबनी-कोयमा मुख्य सड़क के बड़ा बोतला के गाड़ुभांगा तीखी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गई। इस दुर्घटना में नंदराज गिरी के सिर में गंभीर चोट लगी, नाक एवं कान से खून बह रहे थे। इस हालात को देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया एवं आनन फानन में 108 वाहन से गंभीर स्थिति में सीएचसी डुमरिया में भर्ती कराया। सीएचसी में उपस्थित डॉ भूषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.