हरदोई, जून 29 -- सुरसा। बिलग्राम थाना क्षेत्र के जाजूमऊ निवासी एक युवक की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। आशीष यादव किसी काम से बाइक से हरदोई जा रहे थे। तभी थाना सुरसा अन्तर्गत मझिला पुल के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में आशीष यादव गंभीर घायल हो गए। मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों के अनुसार युवक ने संभवतः नशे का सेवन कर रखा था, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...