दुमका, जून 16 -- जामा। दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के बिजयपुर गांव के समीप रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों युवक नशे की हालत में थे और तेज गति से बाइक चला रहे थे। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में घायल युवकों की पहचान जामा थाना क्षेत्र के सायमपुर झिलुवा निवासी राजकिशोर बेसरा तथा बिजयपुर गांव के दो अन्य युवकों के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- दुमका के विजयपुर के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक जख्मी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका भेजा गया। बताया जा ...