बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
सोनभद्र, जून 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुवारी चौकी अंतर्गत मसान बाबा के पास गुरुवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार करीब बाइक सवार 50 वर्षीय बाबुंदर पुत्र स्वर्गीय बंसी निवासी ग्राम खाचार तथा 48 वर्षीय मुन्ना पुत्र प्रभु निवासी ग्राम बिरावल, थाना राबर्ट्सगंज, हिंदुवारी मसान बाबा के पास रांग साइड से राबर्ट्सगंज जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मुन्ना की मौत हो गई। वहीं बाबुंदर का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.