सुल्तानपुर, मई 28 -- दोस्तपुर,सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव निवासी सुनील चौहान(22) पुत्र रामकेश चौहान की गुरुवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुनील बाइक से गोसैसिंहपुर की तरफ जा रहे थे।

हादसे की जानकारी हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर धरमपुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिवार का हाल हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार मृतक पुणे में रहकर नौकरी करता था और करीब एक...