बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, दो युवकों की मौत
बिजनौर, मार्च 29 -- शिवालाकला/नूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सुनगढ़ निवासी तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर शिवालाकला के गांव सुनगढ़ निवासी 34 वर्षीय राहुल पुत्र बलकरण सिंह बाइक से 40 वर्षीय अमर सिंह पुत्र रामपाल सिंह तथा 32 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र रमेश सिंह के साथ किसी काम से अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा जा रहा था। बिजनौर जनपद की सीमा से निकलने के बाद मंडी धनौरा की पुलिस चौकी डिंगरा के पाखराबाद के समीप किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी। इसमें राहुल कुमार तथा अमर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल होगया। उसे धनौरा अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.