कटिहार, मार्च 8 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर चांदपुर बैरिया मार्ग पर स्वर्गीय विधायक अब्दुल जलील के घर के निकट शाम छह बजे तेज रफ्तार में जा रहे बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। बाइक पर सवार दो महिला की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। जख्मी हालत में ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमनगर से सिकटिया गांव जा रहे बाइक सवार व्यक्ति काफी स्पीड में होने के कारण स्वर्गीय विधायक अब्दुल जलील के घर के निकट अनबैलेंस हो जाने के कारण गड्ढे में जा गिरे। बाइक पर सवार फरहत खातून, मोहम्मद सऊद जन्नती खातून की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में प्राथमिक उपचार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...