हमीरपुर, मार्च 17 -- मौदहा। खेत में काम कर बाइक से लौट रहे मजदूर की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एक घंटे तक कोई भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो दोनों गंभीर घायल घायलों को चौकी प्रभारी ने निजी वाहन से बांदा मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। बांदा जनपद के बबेरू थानाक्षेत्र के भादेहदू गांव निवासी 23 वर्षीय सुशील, 22 वर्षीय अनिल उर्फ सोनू अपने परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुसियारी गांव मे मोहम्मद पयाम के यहां मजदूरी में फसल काटने आए थे। मंगलवार शाम खेत कटाई करके बाइक से गुसियारी से इचौली बाजार सामान लेने जा रहे थे। इचौली रेलवे क्रासिंग के पहले मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी, जिंससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद राहगीरों ने दोनों को खाई से बाहर निकाला और 108 एं...