बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकराई, सवार जख्मी
बगहा, जून 23 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। धनहा थाना क्षेत्र के बांसी चौक पर एक अनियंत्रित बाइक एक कार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार की दोपहर की है। जानकारी के अनुसार घाघवा गांव निवासी रवि कुमार बाइक से उत्तर प्रदेश से अपने घर लौट रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई एवं सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा डायल 112 पर फोन किया गया। 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी पहुंचाया। इलाज कर रहे पीएचसी के डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि, युवक को नाक, कान, एवं चेहरे पर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.