फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे नौशहरा के पास बाइक सवार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। रंजीत (42) पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नगला धरा थाना एत्मादपुर अपने चाचा आकाश (40) पुत्र सौदान सिंह के साथ सिरसागंज के उखड़ेंर में अपने मामा के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। उसकी बाइक नेशनल हाईवे के नौशहरा के पास पहुंची ही थी कि तभी बाइक किसी अज्ञात वाहन (पशु) से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.