फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- कायमगंज । बाइको की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जनपद बदायूं के थाना उझियानी के गांव तिमरुआ निवासी चमन सिंह व वृद्ध मोर सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर महमदियापुर अपनी रिश्तेदारी में दावत देने गए थे। वापस लौटते समय जब वह रायपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही क्षेत्र के गांव नूरपुर गढिया निवासी मधु की बाइक से भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मोर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसों में दो घायल, हालत गंभीरकायमगंज।अलग-अलग हादसों मे कम्पिल क्षेत्र के गांव नगला बीच निवासी राहुल व क्षेत्र के गांव पपड़ी निवासी वृद्ध राम भ...