संभल, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के बबराला बदायूं हाईवे पर गुन्नौर हीरापुर उर्फ इटऊआ गांव के नजदीक शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से गुन्नौर सीएचसी पहुंचवाया। जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृतक घोषित कर दिया जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोसली अनुरूद निवासी तेजपाल पुत्र मौकम सिंह अपने गांव से बबराला की तरफ जा रहा था, तभी सामने से आ रहे जिला बदायूं के जरीफनगर निवासी राजेश कुमार पुत्र रामप्रकाश एवं दिनेश कुमार पुत्र डालचन्द्र दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बहजोई क्षेत्र के चंद्रकटी गांव से अपने गांव जा रहे...