आजमगढ़, मई 23 -- रानी की सराय। कस्बा समेत आस-पास के क्षेत्रों में इन दिनों नवयुवक धड़ल्ले के साथ बाइकों से साइलेंसर निकाल कर स्टंट कर रहे हैं। एक तरफ पुलिस व प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर साइलेंसर निकाल कर चलने वालों पर कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में युवाओं का स्टंट जारी है। शासन द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस पर सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। इसके बावजूद भी रानी की सराय पुलिस स्टंट करने वाले इन युवकों पर रोक नहीं लगा पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...