बहराइच, अप्रैल 7 -- फखरपुर, संवाददाता । बहराइच जिले के फखरपुर थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के गजाधरपुर चौराहे से उमरी जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह टेड़वा अल्पीमिश्र गांव के निकट दो तेज रफ्तार बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दोनों बाइक के सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एक घायल को निजी क्लीनिक ले जाया गया है। जबकि दूसरे घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फखरपुर थाने के टेड़वा अल्पीमिश्र गांव निवासी पिंटू (25) पुत्र चंद्रप्रकाश अपनी बाइक से किसी काम से मंगलवार सुबह लगभग दस बजे गजाधरपुर चौराहे पर गए थे। जहां से वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान इसी गांव निवासी पुत्तन (28) अपनी बाइक से गजाधरपुर चौराहे पर जा रहे थे। गांव के पास ही दोनों बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.