बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल
आजमगढ़, अगस्त 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव के पास रविवार की दोपहर दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। बेलहथा गांव निवासी 20 वर्षीय मयंक बाइक से जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मयंक और उसकी बाइक पर बैठा एक अन्य युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलं को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मयंक का मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.