गंगापार, मई 9 -- प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित बामपुर आरओबी के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी मांडा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। क्षेत्र के बामपुर गांव निवासी ननकऊ पुत्र चटर सोनकर को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने बामपुर आरओबी के पास टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। दूसरा बाइक सवार बाइक सहित फरार हो गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, हायर सेंटर रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.