बाइकों में आमने-सामने टक्कर, दो घायल
गौरीगंज, अप्रैल 30 -- संग्रामपुर। बीते बुधवार की रात थाना संग्रामपुर क्षेत्र के नन्हेंलाल सरोज पुत्र किसनलाल सरोज निवासी सरैया कनू मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे। शीतलागंज-कालिकन मार्ग कनू टिकरन के पास इनकी मोटरसाइकिल की टक्कर सामने से आ रहे मनोज कुमार वर्मा पुत्र राम सुमेर वर्मा निवासी पूरे गंजन भवसिंहपुर की बाइक से हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार दोनों लोग घायल हो गये। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.